धौलपुर: स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर प्राप्त होंगे बिल
विद्युत निगम द्वारा समस्त स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाईल के ही द्वारा विद्युत बिल भेजने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत 1 नवम्बर 2024 से विद्युत बिल स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को केवल मोबाईल पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। आगे से स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल उनके परिसरों पर वितरित नहीं किये जाएंगे।