बीना: बीना रिफाइनरी में प्रोडक्शन फुल, लेकिन सप्लाई का जाम,200 से ज्यादा टैंकर गैस के इंतजार में
#jansamasya
Bina, Sagar | Mar 26, 2026 ईरान-इजरायल युद्ध अब 25-26वें दिन में प्रवेश कर चुका है। मिडिल ईस्ट की इस आग का धुआं भारत के किचन तक पहुंच गया है। बीना रिफाइनरी (बीपीसीएल) से मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को एलपीजी सप्लाई होती है। लेकिन अब यहां टैंकर खाली खड़े हैं। चालक बताते हैं—'पहली बार ऐसी स्थिति देख रहे हैं। गैस तो मिल नहीं रही, खाना बनाने के लिए सिलेंडर भी नहीं।