रामगढ़: रामगढ़ में लाडली योजना के CCTV कैमरे बंद, सात महीने बाद भी नहीं हुए चालू, अपराध रोकथाम में योजना बेअसर
Ramgarh, Alwar | May 9, 2026 रामगढ़ कस्बे में सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली योजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सात महीने बाद भी शुरू नहीं हो सके हैं। बालिकाओं की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से लगाए गए ये कैमरे फिलहाल केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। कैमरों के लिए खंभों पर विद्युत कनेक्शन भी कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद एक भी कैमरा चालू नहीं हुआ है।