मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में SDM का सख्त तेवर, खरीद केंद्रों पर औचक छापा, किसानों के हित में दिए कड़े निर्देश
गुरुवार शाम करीब 6 बजे मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न खरीद केंद्रों का उपजिलाधिकारी स्वेता साहू ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को किसानों के हित में पारदर्शी और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।