कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर “ऑपरेशन सतर्क” के तहत पुलिस ने संदिग्ध पिट्ठू बैग से अवैध शराब बरामद की। निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 09 बोतल ICONIQ WHITE (375 मि.ली.) व 04 बोतल ROYAL STAGE (375 मि.ली.) मिलीं। कुल 4,875 मि.ली. शराब, अनुमानित कीमत ₹4,630 जब्त कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।