कोरबा: कुदमुरा के फुलसरी में हाथियों ने धान की फसल को रौंदा, कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में डेरा डाले हाथियों का झुंड
Korba, Korba | Apr 17, 2026 शुक्रवार को दोपहर तक निबंध 2:00 बजे मिली जानकारी, कुदमुरा के फुलसरी में धान की फसल को हाथियों ने रौंदा, कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में डेरा डाले हाथियों के दल ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। फुलसरी गांव में हाथियों ने धान की फसल रौंदकर चौपट कर दी। इसके बाद 5 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर लौट गया है, जबकि 4 हाथी अभी भी क्षेत्र में है।