कुरूद: अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी
Kurud, Dhamtari | May 12, 2026 अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई आपको बता दे कि यह हादसा भखारा के हांचलपुर के पास सोमवार की सुबह सुबह हुआ था जिसमे अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दी थी हादसे के बाद उसकी पहचान खिलेश्वर दिवाकर नामक व्यक्ति के रूप में हुई है जो कि गांव का ही रहने वाला था घटना के बाद उसे घायलावस्था में अस्पताल भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई