बिश्रामपुर: विश्रामपुर व्यवसाई संघ की हुई बैठक,संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा
विश्रामपुर व्यवसाई संघ की बैठक स्थानीय जनता उच्च विद्यालय परिसर में आज की गई।जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार लाल और संचालन प्रभु प्रसाद गुप्ता ने किया।बैठक में संघ के विस्तार व मजबूती पर चर्चा हुई।इसके अलावा संघ द्वारा आगामी 23 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।होली मिलन समारोह विश्रामपुर के शिव छठ घाट पर होगा।