गोरखपुर: घंटाघर में बंधू सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग की प्रक्रिया हुई पूरी, मंगलवार से शुरू होगा तोड़फोड़
घंटाघर इलाके को जाम से निजात देने के लिए बंधू सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा तैयार कर ली गई है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन पार्क में बने हुए पुरानी दुकानों को तोड़फोड़ का काम शुरू किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है।