मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर से तीन गाड़ियां जब्त, कुर्की की तैयारी
मेदिनीनगर में चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर से तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस अब इन गाड़ियों के कागजात की जांच में जुट गई है और परिवहन विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रह