विष्णुगढ़: खंभवा-बंशी में ध्वजारोहण के साथ शतचंडी महायज्ञ का संकल्प, 18 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र
खंभवा-बंशी में ध्वजारोहण के साथ शतचंडी महायज्ञ का संकल्प, 18 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र। टाटीझरिया के खंभवा-बंशी ग्राम में रविवार को ग्राम देवी प्राणप्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के निमित्त विधिवत ध्वजारोहण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। आचार्य मनोज पांडेय ने यजमान शिवकुमार शर्मा को वैदिक रीति रिवाज से पूजा संपन्न कराई।