खुरई: अपने आप ही राजस्व रिकार्ड से जमीन के रकवा नम्बर हो गए गायब,13 वर्षो से रिकार्ड दुरुस्त कराने भटक रहा किसान।
Khurai, Sagar | Jul 2, 2026 राजस्व विभाग का एक अजीब नियम है यदि राजस्व विभाग या पटवारी की गलती से रिकार्ड में त्रुटि आ जाये तो किसान को hi चक्कर लगाने पड़ते हैं ऐसा ही मामला खुरई के किसान के साथ हुआ, गुरुवार दोपहर 3 बजे किसान रोशन सिंह गौर ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी के रिकार्ड से कई खसरा नंबर अपने आप गायब हो गए,13 सालों से रिकार्ड सुधरवाने भटक रहा हूँ।