मिली जानकारी के अनुसार रामबाग, मुंगावली निवासी राजू कुशवाह उम्र 32 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे उसके पिता कल्याण कुशवाह उम्र 58 वर्ष ने फांसी लगा ली है उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।