गुना नगर: मालपुर रोड राजा की चक्की के पास 12वीं के छात्र की चाकू मार कर हत्या, हॉर्न बजाने ओर एक्सीलरेटर तेज करने पर विवाद
गुना कैंट थाना की मालपुर रोड राजा की चक्की के पास 29 जून देर रात साई सिटी कॉलोनी निवासी 12वीं के छात्र मोहित रजक उम्र 16 साल की चाकू मारकर हत्या हो गई। 30 जून को मृतक के भाई विकास रजक ने कहा, दोस्तों के साथ घूमने गया था। हॉर्न बजाने और एक्सीलेटर तेज करने के मामूली विवाद में रामजीलाल रजक पर चाकू मारने का आरोप है जो मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच जारी है।