जशपुर: फरसाबहार में अज्ञात लोगों ने इब नदी डेम के तीन गेट खोले, करोड़ों लीटर पानी बहा, किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत समडमा पंचायत स्थित इब नदी पर बने डेम के तीन गेट अज्ञात बदमाशों द्वारा खोल दिए जाने से करोड़ों लीटर पानी बह गया। वर्ष 2020 में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस डेम की क्षमता 1.09 क्यूब लीटर पानी बताई जा रही है। डेम का पानी अचानक बह जाने से आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों के सामने सिंचाई और पेयजल संकट खड़ा हो गय