कन्नौज: टुईयांपूर्वा गांव में परिवार के दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चार लोग हुए घायल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के टुइयापूर्वा गांव में परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में पहुंचकर बुधवार की रात शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की गई। मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग घायल हैं जिसमे से एक अस्पताल में भर्ती है।