कन्नौज: फतेहपुर सड़क हादसे में शहर के 3 व्यक्तियों की मौत, मंत्री असीम अरुण और समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया
फतेहपुर में हुआ सड़क हादसे में कन्नौज के समाजसेवी, मकरंदनगर निवासी अविनाश दुबे और ग्वाल मैदान निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला व उनके ड्राइवर साहब श्याम त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर राजनीतिक दल सपा व प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया गया है। बुधवार की सुबह घटना की खबर सुनकर लोगों में दुख का माहौल है।