अंबाह: अंबाह में खाद के लिए किसानों की दुर्दशा, बारिश में भी कतारों में खड़े रहने को मजबूर अन्नदाता
Ambah, Morena | Oct 15, 2026 अंबाह में खाद के लिए किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से कतारों में लगे किसान शाम तक बारिश के बीच भी खाद मिलने का इंतजार करते रहे। न खाने का इंतजाम, न खाद मिलने की गारंटी। बारिश में भीगते किसान आखिर कब तक इस तरह परेशान होते रहेंगे? अन्नदाता की इस दुर्दशा पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।