बिंदकी: जाफराबाद मोड़ में तेल टैंकर की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल, पुलिस पहुंची
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी बिंदकी कस्बे के निकट ललौली रोड जाफराबाद मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे कानपुर से बांदा की ओर जा रहे तेल टैंकर ने 4 वर्ष की बच्ची सेजल पुत्री मोनू साहू निवासी जाफराबाद मोड़ कोतवाली बिंदकी को तेज टक्कर मार दिया जिसके चलते मासूम बच्ची की कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।