कुमारखंड: सड़क दुर्घटना में ग्रामीण पुलिस घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कुमारखंड थाना क्षेत्र के यदुआपट्टी में बुधवार को दिन के करीब बारह बजे 112 वाहन पुलिस के बाइक से ग़श्ती के दौरान बकरी के बचाने में बाइक लेकर गिरने से एक ग्रामीण पुलिस घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने के सहयोग से इलाज के सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।