कांके: तुपुदाना इलाके से लापता 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2026 तुपुदाना इलाके से लापता 12 वर्षीय बच्चे बिपिन समद को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार की रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि बिपिन समद 1 जुलाई को अपने फुआ के घर तुपुदाना आया था। 2 जुलाई को वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था।