सैदपुर नगर के जौहरगंज में स्थानीय निवासी राजन सोनकर पुत्र पन्ना सोनकर के नए खुले टेंट हाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। भीषण आग में लाखों रूपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने किसी विरोधी के द्वारा जान बूझकर आग लगाने की आशंका जताई है।