मोहनपुर: बघड़ा में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, कथावाचक त्रिभुवनदास जी महाराज को दी गई भावभीनी विदाई
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बघड़ा ग्राम में आयोजित श्रीमद्भगवद् कथा का सफल समापन हुआ। कथा के समापन के उपरांत कथावाचक व्यास श्री त्रिभुवनदास जी महाराज को पूरे सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मुख्य आयोजक सह यजमान भूषण कुमार यादव अपने परिवार के साथ भावुक नजर आए। माहौल ऐसा था मानो परिवार का कोई सदस्य विदा हो रहा हो।