महाराजगंज: महाराजगंज संपूर्ण समाधान में डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, कूलर की हवा में सोते रहे डीपीआरओ, वीडियो वायरल
16 मई शनिवार दोपहर 3:00 के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला जिसमें जनपद के डीपीआरओ पद पर तैनात अधिकारी का महाराजगंज संपूर्ण समाधान के अवसर पर कूलर की हवा में सोते हुए दिखाई पड़े। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है ईंधन बचाने का संदेश देने के साथ 13 मई को सरकारी आवास से विकास भवन तक साइकिल से यात्रा करने में चर्चा मे आए थे।