सहारनपुर: गेहूं क्रय केंद्रों की अव्यवस्था पर भड़के किसान, भाकियू मंढार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन मंढार की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी गगन कुमार ने की। चौधरी गगन कुमार ने कहा कि जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर भारी अव्यवस्था फैली हुई है।