चंडी: चंडी में पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह ने जदयू के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को दी बधाई
Chandi, Nalanda | May 26, 2026 पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ जदयू नेता हरिनारायण सिंह ने नालंदा जिले के सभी नव मनोनीत जदयू प्रखंड अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना संगठन को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि जदयू हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती रही है।