मुरैना नगर: पत्ता का पुरा गांव में शादी में मातम, 3 साल का मासूम सेफ्टिक टैंक में मृत मिला, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
मुरैना के पत्ता का पुरा गांव में शादी समारोह के दौरान 3 साल के मासूम भावेश की संदिग्ध मौत हो गई।दाऊजी नगर निवासी दिनेश जाटव परिवार सहित समारोह में आए थे,तभी बच्चा लापता हो गया। देर रात उसका शव निर्माणाधीन मकान के सेफ्टिक टैंक में मिला।पुलिस ने शव निकालकर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने साजिश की आशंका जताई है,पुलिस जांच में जुटी।