19 वर्षीय मुस्कान ने गुरुवार रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। परिवार ने इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। घटना से ग्रामीण और परिजन सदमे में हैं।