गुमला: तेज रफ्तार बनी जानलेवा: अनियंत्रित बाइक से गिरने से युवक की मौत
Gumla, Gumla | Apr 20, 2026 खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिग्री पोड़ा टोली निवासी 31 वर्षीय रोशन तोपनो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोशन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कामडारा के पीपी गांव जा रहा था। रास्ते में पीपी गांव के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।