बिहार: तोड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के तोडा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में गुरुदेव पासवान और शंभू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सरमेरा थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद कार्रवाई करने के बाद ये दोनों आरोपी पाए गए, जिन्हें तोड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।