बिहार: बिशुनपुर कोरियारी गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोरियारी गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ स्वर्गीय लखन चौधरी के पुत्र विदेशी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ विदेशी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।