बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 14 लोगों की सुनी समस्या
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 जिलाधिकारी ने शनिवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजन विगहा के लोगों द्वारा अतिक्रमण से संबंधित दिए गए आवेदन के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा को निर्देशित किया गया।