बिहार: जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय में, विभन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ किये बैठक
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी के अध्यक्षता में शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व तैयारी हेतु, 29- नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सातों विधानसभा में शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयरहित वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु संबंधित कोषांग के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।