बिहार: अजात शत्रु नगर में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 राजगीर थाना क्षेत्र के अजात शत्रु नगर में शनिवार को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाई है।और मृतिका ममता कुमारी के पति बबलू शाव को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। मृतिका के पिता का आरोप है की उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है।