हाजीपुर: काजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया
हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असाधरपुर से पुलिस ने एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया। शव को पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई। तस्वीर शुक्रवार के दोपहर लगभग 2:00 बजे की है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल करने में जुट गई है।