रानीगंज: सड़क बनी खलिहान, बढ़ा हादसों का खतरा; मक्का सुखाने की मजबूरी और प्रशासन की चुनौती
रानीगंज प्रखंड की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों खेतों की फसल सड़क तक पहुंच गई है। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में किसान खुले सड़क मार्गों पर मक्का सुखा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषकर एनएच-327 ई समेत कई व्यस्त सड़कों पर मक्का बिछाए जाने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और वाहन चालकों को आवागमन म