भवानीपुर: संघर्ष के बीच आयुष ने मेट्रिक में प्रखंड टॉपर बनकर पाया सम्मान
भवानीपुर :- संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष राज को सोमवार को सम्मानित किया गया। जिले में पांचवां एवं प्रखंड में पहला स्थान हासिल करने वाले आयुष को भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख डा० दीपक कुमार सुमन एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष डा० जमशेद आलम ने उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया।