#सहस्त्रधारा_नदी_में_डूबे_हरियाणा_के_युवक_का_SDRF_ने_किया_सफल_रेस्क्यू_अस्पताल में भर्ती
देहरादून, 25 जुलाई: देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में डूबे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू के तुरंत बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को आपातकालीन नंबर डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक युवक नदी में डूब गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।