#6_नंबर_पुलिया_देहरादून_में_दुकान_से_औजारों_और_मशीनों_की_चोरी_व्यापारियों_में_आक्रोश
देहरादून: राजधानी देहरादून के 6 नंबर पुलिया क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाकर वहां रखे कीमती औजार और मशीनें साफ कर दीं। पीड़ित दुकानदार बिट्टू कश्यप ने बताया कि उनकी दुकान से कटर और वेल्डिंग मशीन समेत कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें संदिग्ध आरोपी दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।