बेगूसराय: स्वर्ण जयंती के पास संचालित साई की रसोई के पूरे हुए 05 साल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा सामाजिक सरोकार
स्वर्ण जयंती के पास संचालित साईं की रसोई के आज पांच वर्ष पूरे हो गए. इस मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि साईं की रसोई पिछले 5 वर्षों से मात्र 5 रुपये में गरीबों के लिए भरपेट भोजन करवा रही है. यह कहीं ना कहीं समाज के लिए बेहतर काम है. उन्होंने कहा कि इस टीम में जितने भी लोग जुड़े हुए हैं सभी निस्वार्थ भाव से जुड़े हुए.