बेगूसराय: कैंटीन चौक पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री का फूका पुतला
कैंटीन चौक पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इस दौरान बिहार चिकित्सा संघ एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के मोहन मुरारी ने कहा कि ठेका, संविदा आदि को सरकार द्वारा बंद कर दिया जाना चाहिए.