बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में प्राचार्य की अध्य्क्षता में खेलकूद एवं सांस्कृतिक विभाग की हुई बैठक, 4-5 सितंबर को प्रतियोगिता
एसबीएसएस महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में खेलकूद एवं सांस्कृतिक विभाग की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी खेल प्रतियोगिया पर चर्चा हुई. प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताया के महाविद्यालय द्वारा चार एवं पांच सितंबर को महिला एवं पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा.