बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को दो बच्चों के साथ खोदाबंदपुर से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को दो बच्चों के साथ खोदाबंदपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बछवारा थाना में एक महिला समेत दो बच्चे के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.