चंदौली: गौरी गांव में शराबी पति ने पत्नी पर लाठी-डंडों से किया वार, इलाज के दौरान हुई मौत
अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जित्तू अपनी पत्नी हीरावती (40) को शराब के नशे में आए दिन मारता था। शनिवार रात लाठी-डंडों से पीटने के बाद घायल हीरावती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई।