ललितपुर: बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए युवक ने जिला मुख्यालय पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, पूरे मामले की दी जानकारी
ग्राम भड़रउ निवासी युवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी बहन की हत्या हो गई है और एक महीना 10 दिन हो गया है ससुराली जनों ने हत्या की है।पुलिस अधिकारी आदेश कर चुके हैं उसके बाद भी महरौनी पुलिस आरोपियों को नहीं ढूंढ़ पा रही है। दहेज हत्या का मामला दर्ज हो गया है उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवक ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।