BAGHPAT DESK : बिनौली/बरनावा। ग्राम बरनावा की बाल्मीकि बस्ती सहित आसपास के कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कराई जाए या नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल