गुना नगर: ईदगाह बाड़ी: बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने पड़ोसी के घर में घुसकर बोला हमला महिला की नाक कटी,गंभीर
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र की ईदगाह बाड़ी में पड़ोसियों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 5 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने का विरोध करने पर सोमवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में 65 वर्षीय गणेशी बाई कुशवाह की नाक कट गई, जबकि फूल सिंह कुशवाह और राजेश कुशवाह भी घायल हुए हैं।