धौलपुर: ऐसे तो आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाना होगा मुश्किल
शहर सहित जिलेभर में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन नगर परिषद की दमकल व्यवस्था गंभीर लापरवाही का शिकार बनी हुई है। नगर परिषद धौलपुर में कुल तीन दमकल गाड़ियां हैं, जिनमें से दो पिछले करीब चार महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में आग बुझाने की जिम्मेदारी केवल एक ही दमकल गाड़ी के भरोसे है, जिससे आग पर समय रहते काबू पाना चुनौती बन