सिवनी: ग्राम पिंडरई के गौशाला में छपारा पुलिस ने किया गोवर्धन पूजन, एसडीओपी और थाना प्रभारी भी रहे मौजूद
Seoni, Seoni | Nov 2, 2024 छपारा थाना प्रभारी सौरव पटेल ने बताया है कि एसडीपी लखनादौन अपूर्व जैन के मार्गदर्शन में छपारा पुलिस द्वारा ग्राम पिंडरई के गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजन की गई। इस अवसर पर एसडीओपी लखनादौन के अलावा थाना प्रभारी एवं छपारा थाने का समस्त स्टाफ और गौशाला से जुड़े लोगों समेत ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। इस कार्य की ग्राम वासियों द्वारा सराहना भी की गई है।