कौंच: भगतसिंह नगर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, मुख्य मार्ग पर जर्जर बिजली पोल टूटकर कार पर गिरा, चालक बाल-बाल बचा
Konch, Jalaun | May 1, 2026 कोंच के भगतसिंह नगर में शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, मुख्य मार्ग पर झुका हुआ जर्जर बिजली पोल अचानक टूटकर एक कार पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया, लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जर्जर बिजली पोल नही बदला गया था।